फेशियल

womanwomanwoman

फेशियल के ज़रिये मरम्मत और दृढ़ीकरण पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है.


क्लासिक युरोपियन फेशियल

हमारे फेशियल उपचारों में से खास, इस क्लासिक फेशियल में भाप, रन्ध्रों की गहन सफाई, मालिश और मास्क शामिल हैं जिनके सम्मिलित प्रभाव से आपकी त्वचा आर्द्र और संपोषित हो उठती है.


मर्दों के लिये खास नवयौवनकारी फेशियल

हम एक ताज़गी भरी साइट्रस जेल क्लींजर का प्रयोग करते हैं और उसके बाद नर्म जोजोबा बीड अपशल्कन करते हैं. फिर आपको नई ऊर्जा से भर देने वाला फेशियल मास्क लगाया जाता है और दवाब-विन्दुओं पर मालिश की जाती है. अंत में समुद्री शैवाल के पोषक खनिज तत्वों से भरपूर जेल लगाया जाता है.


समुद्री शैवाल एवं प्रति-जारक (ऍन्टी ऑक्सीडेंट) फेशियल

यह विश्रांतिदायक और नवस्फूर्तिकारी उपचार एक मृदुल सफाई और अपशल्कन की रगड़ से प्रारम्भ होता है. इसके बाद हम समुद्री शैवाल के सत्व का लेप चढ़ाते हैं और इसकी प्रभाविता बढ़ाने के लिये आवश्यक ऑयल्स से घुलित वाष्प का उपचार देते हैं. इसके बाद होती है पीठ और कन्धों की सुखद मालिश. आख़िरकार, हम एक प्रतिजारक (ऍन्टी-ऑक्सीडेंट) मास्क लगाते हैं जिसे बाद में गर्म तौलिये से छुड़ा दिया जाता है.


ऑक्सीजन फेशियल

यह एक आदर्श त्वचा-चिकित्सा है क्योंकि इससे रन्धों की पूरी सफाई हो जाती है, रक्त-प्रवाह तेज होता है, और अति-वर्णकता (हाइपर पिग्मेंटेशन) में कमी आती है. परिणामस्वरूप एक अनोखी, दमकती हुई, प्राकृतिक रूप से प्रदीप्त और कांतिमान त्वचा निखर आती है.

back to menu