|
|
MAKTAB TARIGHAT OVEYSSI SHAHMAGHSOUDI® | ||||||||||||||||
रक्त-प्रकार के बारे में पोषण सम्बंधी विश्लेषण समग्र (हॉलिस्टिक) पोषण परामर्श
|
|||||||||||||||||
— आकलन एवं उपचार — वीडियो साक्षात्कार के साथ
ये सारे आकलन एक हॉलिस्टिक चिकित्सक, एक प्राकृतिक चिकित्सक एवं पोषण आहार विशेषज्ञ तथा एक ऍक्युपंक्चर विशेषज्ञ द्वारा किये जाते हैं. आपके शारीरिक स्वास्थ्य के और भी अधिक सूक्ष्म डेटा को मापने के लिये, इस सम्पूर्ण स्वास्थ्य आकलन को हम अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पूरा करते हैं जिसमें बायोमेरीडियन विधि से तनाव के आकलन सॉफ्टवेयर तथा सजीव रक्त कोशिका परीक्षण दोनों ही शामिल होते हैं. सम्पूर्ण हॉलिस्टिक आकलन में लगभग 3–4 घंटे का समय लगता है जो इस बात पर निर्भर है कि किस प्रकार की जांचों की आवश्यकता है. एकबार जब सारे आकलन, परीक्षण और जांच सम्पन्न हो जाते हैं तो फिर हम आपके लिए एक खास उपचार योजना विकसित करते हैं. उपचारों के अंतर्गत अनेक प्रकार की समग्र चिकित्सा सेवायें, विशेषीकृत अंतःशिरा उपचार, पूरक औषधि उपचार तथा अन्य बातें शामिल हो सकती हैं. चिकित्सा आकलन
बायोमेरीडियन तनाव आकलन
इस आकलन विधि की शक्ति इस बात में निहित है कि यह इष्टतम उपचार के निर्धारण में चिकित्सक को सहायता देने के लिये मरीज़ के सम्बन्ध में बहुआयामी सूचना-स्रोतों को समेकित कर सकने मे सक्षम है. सजीव रक्त परीक्षण
लाल कोशिकाओं के निरीक्षण से आम तौर पर हम उपापचय (मेटाबॉलिज्म) और खास रूप से पाचन प्रणाली की वर्तमान स्थिति के बारे मे बता सकते हैं. दूसरी ओर, श्वेत रक्तकण के परीक्षण से हमें रोग-प्रतिरोधक प्रणाली का अध्ययन करने मे सहायता मिलती है जबकि माइक्रोब्स की संरचना से हमें यह पता चलता है कि रोग कहीं शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली पर हाबी तो नहीं हो रहा है. इससे हमें रक्त के लचीलेपन तथा अन्य महत्वपूर्ण कारकों के बारे मे जानने में भी मदद मिलती है. रक्त-प्रकार के बारे में पोषण सम्बंधी विश्लेषण
पोषण सम्बंधी असंतुलन मानसिक एवं भावनात्मक लक्षणों को प्रकट कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं मिजाज (मूड) में परिवर्तन, संरचनात्मक/कंकालपेशीय लक्षण, नेत्र सम्बंधी लक्षण जैसे रात में कम दिखाई पड़ना, तथा अनेक अन्य लक्षण जैसे वजन बढ़ जाना, थकान, दर्द, इत्यादि. हम आपके रक्त सम्बंधी परीक्षण तय कर सकते हैं, या विश्लेषण के लिए आप अपने हाल के जांच परिणाम हमारे सामने रख सकते हैं. समग्र (हॉलिस्टिक) पोषण परामर्श
हम एक खास सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल करते हैं जिसकी सहायता से पोषक आहार की मात्रा का विश्लेषण किया जा सकता है और पोषक तत्वों की कमियों का ब्योरा भी प्राप्त किया जा सकता है. उद्देश्य चाहे जो भी हो - वज़न कम करना या आरोग्य की प्राप्ति - इस कार्यक्रम के ज़रिये हर एक व्यक्ति के लिये विशिष्ट एवं उच्च रूप से मनोवांछित आहार-योजना तय करने में मदद मिलती है.
|
|||||||||||||||||




आपकी व्यक्तिगत उपचार आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिये हम एक व्यापक एवं समग्र आकलन से प्रारम्भ करते हैं. इसमें शामिल है एक आरम्भिक वीडिओ साक्षात्कार (यह आपके पास रहेगा), 15 मिनट का एक निर्देशित ध्यान-सत्र तथा हमारे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कई प्रकार के आकलन इत्यादि.
यह आरंभिक विजिट में हमारे दो चिकित्सकों द्वारा एक घंटे का एक आकलन है. इस दौरान आपकी सम्पूर्ण शारीरिक जांच होगी और चिकित्सक द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला परीक्षण भी हो सकते हैं. आपकी मदद से हमारे चिकित्सक आपके हित में सर्वाधिक उपयुक्त निदान विधि का चयन करेंगे.
आकलन के एक साधन के रूप में अपनी प्रभावशीलता के कारण पूरे विश्व में जानी-पहचानी तनाव आकलन की बायोमेरीडियन विधि पूरी शारीरिक प्रणाली में विशेष विंदुओं पर (जिन्हे मेरीडियन प्वाइंट्स के नाम से जाना जाता है) ऊर्जा के प्रवाह को मापती है. इससे हमारे चिकित्सक को विषंगतियों के संभावित क्षेत्रों को पहचानने तथा तदनुसार सुझाव या चिकित्सा अनुशंसित करने में मदद मिलती है.
एक अंगुली से प्रजीवित रक्त निकालकर डार्कफील्ड माइक्रोस्कोप के ज़रिये एक स्लाइड पर डाला जाता है. इस प्रक्रिया में रक्त के कई घटक कणों की आउटलाइनिंग और कोशिका के अन्दर संरचना करते हुए गहरी पृष्ठभूमि में फॉस्फोरेसेंट बनकर उभर आते हैं. इसके कारण जीवित घटकों को सीधे वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है. मानक जांच में सजीव रक्त का प्रयोग नहीं किया जाता, अत: वह सीमित होता है.
रक्त-पोषण हर व्यक्ति के अलग-अलग रक्त-विश्लेषण के माध्यम से उसकी पोषण सम्बंधी शक्तियों और कमजोरियों का पता लगाने के लिए एक नए किस्म का और विज्ञान-सम्मत आकलन-विधि है. इस नए वैज्ञानिक तरीके से आपके इष्टतम स्वास्थ्य के लिए एक स्पष्ट योजना सुझाई जा सकती है.
हमारा पोषण परामर्श और अनुमोदन उपापचय के संतुलन को प्राप्त करने के लिये सम्पूर्ण एवं जैविक आहार के उपयोग पर आधारित है. हॉलिस्टिक पोषण तथा स्वास्थ्य शिक्षा सम्बन्धी हमारी अवधारणा प्रत्येक व्यक्ति के लिये आदर्श आहार और जीवन-शैली की तलाश में निहित है.