आरोग्य की कला प्रकृति से आती है न कि चिकित्सक से. अत:, चिकित्सक को चाहिए कि वह खुले दिल से प्रकृति से शुरुआत करे.

पॅरासेल्सस



खुद को जानिए, खुद को स्वस्थ कीजिए


womanएम.टी.ओ. हॉलिस्टिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा का मतलब है “सम्पूर्ण” व्यक्ति का उपचार करना - भीतर और बाहर. इसमें बाहरी और पर्यावरणीय प्रभावों तथा अन्य बातों के साथ-साथ भौतिक शरीर, विचार और भावनाएँ, आध्यात्मिक सरोकार, शरीर के अन्दर और इर्द-गिर्द के ऊर्जा-क्षेत्र इत्यादि शामिल हैं.

एक ओर जहाँ पश्चिमी चिकित्सा विज्ञान - नितान्त आकस्मिक अवधान के साथ-साथ - रोग के शारीरिक लक्षणों के उपचार और उनमें कमी लाने पर ध्यान केन्द्रित करता है, हॉलिस्टिक उपचार-विधि रोग के अंतर्निहित कारणों में कमी लाने पर ध्यान देता है, चाहे वे शारीरिक हों, भावनात्मक या आध्यात्मिक. हॉलिस्टिक उपचार के उद्देश्य हैं अंतिम लक्ष्य के रूप में दीर्घकालिक स्वास्थ्य के साथ त्वरित संतुलन स्थापित करना - जिसमें मरीज का शिक्षण और जीवन-शैली में बदलाव लाना भी शामिल है जिससे कालांतर में स्वास्थ्य-लाभ मिलता है.

back to menu

हमारे चिकित्सक


Dr. Hessam Fallahहेसम फ़ल्लाह MD

मेडिकल डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ. फ़ल्लाह ने पीडियाट्रिक्स में अपनी रेजिडेंसी और केस वेस्टर्न रिज़र्व युनिवर्सिटी से फेलोशिप प्राप्त किया. वे अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सदस्य, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के एसोसिएट फेलो तथा अमेरिकन बोर्ड ऑफ पीडियाट्रिक्स के राजनयिक हैं. डॉ. फ़ल्लाह AMESPA चिकित्सकों के संघ की सदस्य भी हैं.

उटकृष्ट रूप से समीक्षित पत्रिकाओं में उन्होंने कई लेख लिखे हैं और अब वे सैक्रामेंटो के सटर मेमोरियल हॉस्पीटल में इनपेशेंट पीडियाट्रिक कार्डिओलॉजी की निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. साथ ही वे यूसी डेविस मेडिकल स्कूल में पीडियाट्रिक्स की सहायक प्रोफेसर भी हैं. इसके अलावा उनका निजी प्रैक्टिस भी जारी रहता है. डॉ. फ़ल्लाह स्पर्श-चिकित्सा में भी प्रशिक्षित हैं.


Marjon Faribaमार्ज़न फ़रीबा MD

इंटर्नल मेडिसिन एवं कार्डियोवॅस्क्युलर मेडिसिन दोनों में ही बोर्ड से प्रमाणित, डॉ. फ़रीबा ने अपना चिकित्सकीय प्रशिक्षण अल्बामा युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन तथा UC डॅविस मेडिकल स्कूल से प्राप्त किया. M.T.O. हॉलिस्टिक सेंटर में प्रैक्टिस करने के साथ ही वे सैक्रोमेंटो में भी एक हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं. उनकी सक्रिय अभिरुचियों में शामिल है अवसाद और हृदय रोग के अभिक्रियात्मक प्रभावों तथा सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान के लाभों के बारे में शोध करना. डॉ. फ़रीबा ACAM की एक सदस्या भी हैं.


Dr. Sepideh Arvinसेपिज़ेह आरविन PhD, RN, CHTP, CMT, TNP

M.T.O. हॉलिस्टिक हेल्थ सेंटर की निदेशक डॉ. आरविन हॉलिस्टिक हेल्थ में PhD हैं. इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल हर्बलिज़्म से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने से पूर्व उन्होंने अपने कैरीयर की शुरुआत 'कैज़र परमानेंते' के लिये एक नर्स के रूप में की. वे अमेरिकन हॉलिस्टिक नर्सेज एसोसिएशन तथा नर्स हीलर्स प्रोफेशनल एसोसिएट्स की सदस्य हैं.

तब से अबतक डॉ. आरविन ने अपनी मेडिकल शिक्षा का विस्तार करते हुए वैकल्पिक आरोग्य उपचारों की एक व्यापक श्रृंखला का समावेश किया है. वे रेकी, होम्योपॅथी, औषध उपचार, इरीडोलॉजी, BioSET™, JMT™ और सूफ़ी चिकित्सा में प्रशिक्षित हैं. उन्हे स्पर्श चिकित्सा में भी प्रमाण प्राप्त है और वे एक कपालीय त्रिकास्थि चिकित्सक और इंटर-ऍक्टिव इमेज़री गाइड भी हैं.


Behnaz Azadehबहनाज़ आज़ादे LAc, रेकी मास्टर, TNP

डॉ. आज़ादे ने CSU फ्रेस्नो से रसायन विज्ञान में B.A. और सॅन फ्रांसिस्को के मीजी कॉलेज से चाइनीज मेडिसिन में एम.एस. (M.S.) की डिग्री हासिल की. आप एक लाइसेंसशुदा ऍक्युपंक्चर चिकित्सक हैं और साथ ही औषध विज्ञानी, स्पर्श चिकित्सा विशेषज्ञ, कोर्यो हैंड चिकित्सक, कपालीय त्रिकास्थि विशेषज्ञ और रेकी मास्टर.



Manijeh Majoradमनीज़ेह मोज़ारेज सौन्दर्य विज्ञानी (Esthetician), CMT

1997 से एक लाइसेंसशुदा सौन्दर्य-विज्ञानी के रूप में कार्यरत सुश्री मोज़ारेज ने स्किन केयर के क्षेत्र में 1991 से कार्य किया है. वे नियमित रूप से युनाइटेड स्टेट्स और इटली दोनों ही जगह अध्ययनरत रहा करती हैं और इससे वे उच्च गुणवत्ता के स्किन केयर सम्बन्धी आधुनिकतम तरीकों में पारंगत बनी रहती हैं. अपने अपार अनुभव और कौशल के साथ सुश्री मोज़ारेज अपनी संवेदनशीलता और सुहृदयता के कारण भी अपने क्लाइंट्स की प्रशंसा प्राप्त करती हैं.

back to menu